Home>>फतहनगर - सनवाड>>राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) ने धरना प्रदर्शन कर उपखण्ड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
फतहनगर - सनवाड

राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) ने धरना प्रदर्शन कर उपखण्ड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतहनगर। राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) ने शिक्षकों की विभिन्न माँगों को लेकर गुरुवार को उपखण्ड अधिकारी रमेश सीरवी पुनाडिया को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। समय-समय पर राज्य सरकार से संवाद एवं वार्ताओं के बावजूद भी संतोषजनक परिणाम नहीं निकल पाने से संगठन ने आंदोलन का निर्णय लिया है। संगठन ने शिक्षकों की प्रमुख मांगों यथा शिक्षकों के सभी संवर्गों के स्थानांतरण (विशेषकर तृतीय श्रेणी), सभी संवर्गों की बकाया सभी वर्षों की पदोन्नति समयबद्ध रूप से शीघ्र करने, 2005 से 2010 के मध्य लगे शिक्षकों एवं प्रबोधकों की वेतन विसंगति दूर करने, शिक्षकों को बीएलओ सहित समस्त गैर-शैक्षणिक कार्यों से मुक्त करने, पंचायत शिक्षकों एवं अन्य समस्त संविदा कार्मिकों को स्थायी करने, पूर्व में क्रमोन्नत विद्यालयों में पद स्वीकृत करने, कंप्यूटर अनुदेशक का पदनाम परिवर्तन करने, पुस्तकालयाध्यक्ष एवं तृतीय श्रेणी शारीरिक शिक्षकों की पदोन्नति करने, प्रत्येक शिक्षक को अपने सेवाकाल में न्यूनतम तीन पदोन्नति देने आदि मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन दिया। इस दौरान संगठन के जिला उपाध्यक्ष शैलेष कोठारी, अतिरिक्त जिला मंत्री शंकरलाल जाट, जिला प्राथमिक शिक्षा सचिव योगेश जैन, क्षेत्रीय संगठन मंत्री सुधीर कुमार शर्मा, वरिष्ठ मार्गदर्शक गिरिराज गुर्जरगौड़, पुष्करलाल बड़गुर्जर, जितेन्द्र कुमार शर्मा, उपशाखा अध्यक्ष चंद्रशेखर चैधरी, भीमसिंह राव, मंत्री रामरतन कोठारी, राजवीर सिंह, अर्जुनसिंह चुण्डावत, दिलीप त्रिपाठी, लोकेश जीनावत, संजय गहलोत, शेखर मंडोवरा, हिम्मतसिंह राव, शंकरलाल जाट मावली, उपाध्यक्ष प्रभुलाल जाट, सभाध्यक्ष शंकरलाल जाट सालेरा, कोषाध्यक्ष सोहनलाल जाट, हरीश दाधीच, हिम्मतसिंह राव, अनिल व्यास, किशोर सिंह, धर्मेन्द्र तेली, अतुल दवे, दिनेश आमेटा, संगीता शर्मा, मीडिया प्रभारी शंकरलाल चावड़ा, भेरूलाल धोबी,कानाराम चैहान, रमेश जाट, राधेश्याम, शंकरलाल जाट जेवाणा, अश्विन गर्ग, चुन्नीलाल अहीर, ऋतुराजसिंह राव, दिनेश बोरीवाल, प्रकाशपुरी गोस्वामी, दुदाराम डांगी, भूपेन्द्र कुमार पाठक, अनिल बदनका, पंकज कुमार, कमलेश गुर्जर, अजय चैधरी, राधेश्याम जोशी, दिनेश औदिच्य, बाबुलाल गुर्जर, राजेश कुमार, चन्द्रेश पूर्बिया, सुनील यादव, सुरेशचन्द गुर्जर, दिनेश वैष्णव, सुरेश जाट, सरिता कुमारी, अरुण सिंगोदिया, रामेश्वर प्रसाद शर्मा, कैलाश जोशी, अरुण मेघवाल, अजय जोशी, चंद्रभान शर्मा, भूरालाल भील सहित कई शिक्षक एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!