
खुला मंच में कई मांगों पर एकमत हुए शिक्षक, रखे प्रस्ताव और तैयार किया मांग पत्र
–
फतहनगर। राजस्थान अंबेडकर शिक्षक संघ का दो दिवसीय जिला शैक्षिक सम्मेलन आयुष पेरामेडिकल इंस्टीट्यूट हिरण मगरी सेक्टर 5 में संपन्न हुआ। पहले दिन शिक्षा नीति 2020 एवं शिक्षा में गुणात्मक सुधार पर विस्तृत चर्चा की गई। दूसरे दिन खुला मंच का आयोजन हुआ। जिसमें सर्वप्रथम डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। समापन समारोह की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डॉ. खेमराज कड़ेला ने की। मुख्य अतिथि संभागीय अध्यक्ष उदयपुर कैलाशचंद्र खटीक व विशिष्ट अतिथि देवीलाल मेघवाल एवं दिनेश जोगावत ने की। अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ. कड़ेला ने संगठन को मजबूत करने व एकजुट रहने पर बल दिया। वहीं, मुख्य अतिथि खटीक ने सदस्यता अभियान पर संबोधन दिया। कार्यक्रम में जिलेभर से सभी शिक्षकों ने अपनी-अपनी समस्याएं रखी एवं खुलकर चर्चा की। खुला मंच में शिक्षक समस्याओं के प्रस्ताव लेकर 21 सूत्री मांग पत्र तैयार किया गया। जिसमें सभी संवर्गों की नियमित डीपीसी करने, 2009 से कार्यरत पातेय वेतन जॉन ऑफ़ कंसीड्रेसन की सीमा असीमित करने, पद आधारित रोस्टर रजिस्टर का संधारण कर पदोन्नति करने, अन्य पिछड़ा वर्ग की छात्राओं को स्कूल प्रदत्त योजना के तहत मिलने वाले लाभ को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति की छात्रों को भी प्रदान करने, छात्रवृत्ति की प्रक्रिया सरल कर राशि मौजूदा मूल्य सूचकांक के आधार पर वृद्धि करने, सरकार द्वारा विभिन्न शैक्षिक गतिविधियों के निर्माण गोष्ठी में संघ को शामिल करने, शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्य से मुक्त करने, बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक का पद नाम कंप्यूटर शिक्षक कर समय परिलाभ देने, कुक कम हेल्पर का मानदेय में वृद्धि कर आरक्षित वर्ग को लगाने, स्थायी स्थानांतरण नीति बनाकर कार्य रूप में लाने, स्थानांतरण पदोन्नत एवं वेतन विसंगतियां दुरुस्त कर वंचित समाज को शिक्षा से जोड़ने सहित मांगों का मांग पत्र तैयार किया गया। जिसे राज्य सरकार को जिला प्रशासन के माध्यम से प्रेषित किया जाएगा। कार्यक्रम में शांतिलाल खटीक, चंद्रप्रकाश, ईश्वरलाल भील, विष्णु कुमार, बसंती मीना, शंकरलाल मीना, दिनेश कुमार मीना, किशनलाल मेघवाल, नरेश कुमार, धर्मेन्द्र कटारा, मुकेश देवतरा, हरजीराम मीणा, अविनाश पारगी, श्याम लाल डामोर, संजय वडेरी, राकेश मेघवाल, रमेश चंद्र सहित समस्त ब्लॉक कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहे।
जिला शाखा के हुए चुनाव: कार्यक्रम के अंत में चुनाव अधिकारी महेंद्र वरनोती एवं चुनाव पर्यवेक्षक कैलाशचंद्र खटीक के निर्देशन में चुनाव संपन्न हुए। इसमें सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष गौतमलाल तिरगर, जिला सभाध्यक्ष देवीलाल मेघवाल, जिला महामंत्री रामसिंह रेगर, जिला कोषाध्यक्ष प्रवीण जीनगर, जिला उपाध्यक्ष अशोक चरपोटा, रामचंद्र डामोर, जिला महिला उपाध्यक्ष अभिलाषा कलासुआ, अतिरिक्त महामंत्री प्रभुलाल मेघवाल निर्वाचित हुए। साथ ही मावली उपशाखा अध्यक्ष पद पर नानालाल भील को मनोनीत किया गया।
—
