Home>>फतहनगर - सनवाड>>रंग पंचमी पर रविवार को रसिया महोत्सव का होगा आयोजन
फतहनगर - सनवाड

रंग पंचमी पर रविवार को रसिया महोत्सव का होगा आयोजन


 फतहनगर। रविवार को धर्म नगरी फतेहनगर के मुख्य मंदिर द्वारिकाधीश मंदिर में रंग पंचमी पर रसिया महोत्सव एवं फाग उत्सव का आयोजन प्रातः 6 बजे किया जाएगा। 
इस अवसर पर ठाकुर श्री द्वारिकाधीश एवं लड्डू गोपाल  के संग फूलों एवं गुलाल से होली खेली जाएगी।
सायंकाल 6:00 बजे नाथद्वारा की प्रसिद्ध रसिया मंडली द्वारा ब्रज के रसिया भजन एवं फाग महोत्सव के भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी तथा फूलों की वर्षा के साथ फाग उत्सव मनाया जाएगा। इस अवसर पर फाग की पकौड़ी के प्रसाद का भी वितरण किया जाएगा। इस आयोजन में भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में शिरकत कर इस उत्सव का लाभ प्राप्त करने का ट्रस्ट कमेटी ने आग्रह किया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!