Home>>फतहनगर - सनवाड>>युवा दिवस पर लदानी स्कूल में हुए आयोजन, बच्चों ने दिखाया हूनर
फतहनगर - सनवाड

युवा दिवस पर लदानी स्कूल में हुए आयोजन, बच्चों ने दिखाया हूनर

फतहनगर। निकटवर्ती राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लदानी में सोमवार को स्वामी विवेकानंद जयन्ती युवा दिवस के रूप में मनाई गई। विद्यार्थियों के लिए पोस्टर, निबन्ध एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय आने वालों की घोषणा की गई। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य चेतना सारंगदेवोत ने की। मुख्य अतिथि शिक्षक अभिभावक परिषद के अध्यक्ष कन्हैयालाल अहीर थे। विशिष्ट अतिथि समाजसेवी डूंगरसिंह डुलावत, ओमप्रकाश मीणा, सविता बिश्नोई आदि थे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अध्यापक शंकरलाल जाट ने किया। निर्णायक कार्यक्रम प्रभारी राधा शर्मा, विनोद कुमार मीणा, निशा माथुर आदि थे। बालकों ने स्वामी विवेकानंद के जीवन चरित्र से संबंधित भाषण प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लेने का आव्हान किया। बालकों को स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग हेतु प्रेरित करने के लिए स्वदेशी दौड़ का आयोजन भी किया गया। इस दौरान विद्यालय स्टॉफ के पवन कुमार सैनी, नीलम, चन्द्रकान्ता आमेटा, सुनीता रानी, प्रभावती पुजारी, सीमा जाखड़, मनिता, पूजा मीणा, प्रियंका श्रीमाली, विष्णुदेवी मीणा आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!