Home>>फतहनगर - सनवाड>>मोक्षधाम विकास समिति फतहनगर की बैठक, नवीन कार्यकारिणी गठित 
फतहनगर - सनवाड

मोक्षधाम विकास समिति फतहनगर की बैठक, नवीन कार्यकारिणी गठित 

 फतहनगर। मंगलवार को मोक्षधाम विकास समिति, फतहनगर की बैठक आयोजित की गई, जिसमें समिति के दिवंगत अध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक में उनके द्वारा किए गए मोक्षधाम के विकास कार्यों को स्मरण किया गया और सभी ने उनके योगदान को भावपूर्वक याद किया।

बैठक की अध्यक्षता उपाध्यक्ष विनोद धर्मावत ने की। अध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल के निधन के पश्चात नई कार्यकारिणी के गठन का निर्णय लिया गया। नई कार्यकारिणी भी घोषित कर दी गई जिसमें घनश्याम मंगल-अध्यक्ष, नारायण लाल मोर-कार्यकारी अध्यक्ष, विनोद धर्मावत-उपाध्यक्ष,शैलेष पालीवाल-सचिव, अशोक जैन- कोषाध्यक्ष एवं प्रहलाद सोनी, संजय गोयल, बंशीलाल कुमावत, अशोक मोर, मन्नालाल लावटी, राजकुमार खंडेलवाल  सदस्य तथा रामेश्वर लाल खंडेलवाल को संरक्षक बनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!