Home>>फतहनगर - सनवाड>>महावीर इंटरनेशनल एवं सांखला परिवार के तत्वावधान में 161 यूनिट रक्तदान,चपलोत ने किया 68 वीं बार रक्त दान
फतहनगर - सनवाड

महावीर इंटरनेशनल एवं सांखला परिवार के तत्वावधान में 161 यूनिट रक्तदान,चपलोत ने किया 68 वीं बार रक्त दान


फतहनगर। स्थानीय महावीर इंटरनेशनल शाखा के तत्वावधान में करिश्मा सांखला की पुण्य स्मृति में साधना सदन परिसर में रविवार को आयोजित रक्तदान शिविर में 161 युनिट रक्तदान किया गया। इसमें नगर के हर वर्ग के कई नागरिको ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।  लगभग15 युवाओं ने प्रथम बार रक्तदान किया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला शक्ति ने भी लगभग 25 यूनिट रक्तदान किया,जिसमें टीम फतह एकेडमी का योगदान सराहनीय रहा। पूर्व पालिका अध्यक्ष राजेश चपलोत ने शिविर में 68वीं बार रक्तदान का लाभ लिया। इस दौरान सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। महावीर इंटरनेशनल राजसमंद संभागीय अध्यक्ष निर्मल सिंघवी ने रक्तदान संभागीय संयोजक विनोद सुराणा एवं रवि सिंघवी के साथ बतौर अतिथि शिविर का अवलोकन भी किया। उदयपुर आरएनटी की टीम एवं लोक मित्र की टीम ने रक्त संग्रहण किया।

इस दौरान  उत्तमचंद, ज्ञानचंद, दिनेश कुमार, राजकुमार एवं समस्त सांखला परिवार तथा संस्था अध्यक्ष ऋषभ सेठिया, सचिव शुभम जैन, कोषाध्यक्ष भावांशु सुराणा, आशीष जैन, अजय जैन, विशाल सामोता, निलेष पोखरना, नरेश मंडोवरा, शुभम चपलोत, विनय अग्रवाल, दिनेश गर्ग, आयुष जैन, अनिल आगाल, शैलेश धर्मावत, पवन शर्मा, रोहित कटारिया, विकास मारू, अखिलेश बाबेल, महावीर हिंगड ने सभी गणमान्य सदस्यों का एवम् नए सदस्यों का उपरना ओढाकर स्वागत किया एवं पूरी मेडिकल टीम को प्रशस्ति पत्र व उपहार देकर धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम में नगर के गणमान्य पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राजेश चपलोत, भाजपा मंडल अध्यक्ष नितिन सेठिया, निवर्तमान पार्षद विनोद धर्मावत, डॉ. जैनेन्द्र कुमार जैन, बाबूलाल उनिया, चिकित्साधिकारी डॉ. महेश प्रकाश वजुवावत, डॉ. रवि गोयल, डॉ. विजय जैन, डॉ. विक्रम शाह,अशोक छाबड़ा, शांतिलाल चंडालिया, मांगीलाल सांखला, संजय छाबड़ा, प्रभात जैन आदि उपस्थित रहे।


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!