Home>>फतहनगर - सनवाड>>मकर सक्रांति: गौ सेवा, रक्तदान सहित होंगें विविध आयोजन
फतहनगर - सनवाड

मकर सक्रांति: गौ सेवा, रक्तदान सहित होंगें विविध आयोजन

फतहनगर। बुधवार को नगर में मकर संक्रांति के अवसर पर गौ सेवा सहित विविध आयोजन होंगे।  श्री कृष्णा महावीर गौशाला की ओर से बताया गया कि गौ भक्तों की ओर से गायों के लिए लापसी एवं हरा चारा वितरण किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम सुबह 10 बजे प्रारंभ हो जाएगा। गौशाला में साधारण सभा की बैठक भी आयोजित होगी। इस बैठक में आय-व्यय का हिसाब प्रस्तुत किया जाएगा। अन्य मुद्दों पर भी नगर वासियों के साथ चर्चा की जाएगी। इधर सनवाड़ औद्योगिक क्षेत्र स्थित ब्ल्यू फॉस्फेट खाद फैक्ट्री परिसर में दोपहर 12से5बजे तक़ रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!