
फतहनगर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार देहात जिलाध्यक्ष पुष्करलाल तेली एवं जिला प्रभारी डाॅ.आई.एम.सेठिया की अनुशंसा पर भाजपा मावली मण्डल की कार्यकारिणी कैलाशचन्द्र गाडरी के नेतृत्व में घोषित करते हुए नरेश जोशी,राकेश खटवड़,चन्द्रशेखर शर्मा,महेन्द्रसिंह झाला,छोगालाल जाट व बाबुलाल मेघवाल को बतौर उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया जबकि बादलदेव सिंह राणावत व मधुसूदन पारीक को महामंत्री,श्रीमती निर्मला जाट,श्रीमती इन्दिरा गमेती,किशनलाल गुर्जर,सुन्दरपुरी गोस्वामी,श्रीमती सुखा गाडरी व श्रीमती ओसब कंुवर को मंत्री बनाया गया। जमनालाल गुर्जर-कोषाध्यक्ष,रोशन सेन-कार्यालय मंत्री,अशोक जोशी-आईटी सेल प्रभारी,जगदीश पुरोहित-मिडिया प्रभारी,राहुल कुमठ-सहमिडिया प्रभारी,रवि सुथार- प्रवक्ता एवं सोहनपुरी गोस्वामी व मोतीलाल डांगी-सदस्य होगें। इस कार्यकारिणी में मावली ब्लाॅक के सभी क्षेत्रों को प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया गया है।