
फतहनगर। भारतीय जनता पार्टी संगठन के निर्देशानुसार पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026 का आयोजन किया जा रहा है।
इसी कड़ी में भाजपा उदयपुर देहात के मार्गदर्शन में मावली एवं फतहनगर संनवाड मंडल का संयुक्त प्रशिक्षण अभियान (शिविर) दिनांक 18/ 3/2026, बुधवार, दिन के 2:00 बजे से
दिनांक 19/3/2026, गुरुवार, शाम 6:00 बजे तक विनायक होटल व KRG गार्डन फतहनगर में आयोजित किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम में भाजपा देहात जिला अध्यक्ष पुष्कर तेली सहित अलग-अलग सत्र में वरिष्ठ पदाधिकारीयों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
इस प्रशिक्षण शिविर में मावली एवं फतहनगर संनवाड मंडल क्षेत्र में निवासरत वर्तमान एवं पूर्व के सभी प्रदेश और जिला के पदाधिकारीगण, समस्त जनप्रतिनिधि गण वर्तमान व पुर्व, मंडल पदाधिकारी गण मय कार्यकारिणी कार्यकारिणी सदस्य एवं , मोर्चा के पदाधिकारी गण, शक्ति केंद्र के प्रभारी एवं संयोजक, समस्त बुथ अध्यक्ष गण, सभी वर्तमान व पुर्व जिला परिषद सदस्य गण, पंचायत समिति सदस्य गण, सरपंचगण, उप सरपंचगण, नगर पालिका चेयरमैन व पार्षद गण सभी वरिष्ठ एवं युवा कार्यकर्ता बंधुओ की उपस्थिति रहेगी।
रात्रि विश्राम तथा अल्पाहार एवं भोजन की व्यवस्था शिविर स्थल पर ही रहेगी।
इस प्रशिक्षण शिविर पर जिला संगठन की पैनी नजर रहेगी। कोई भी अपेक्षित श्रेणी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता अनुपस्थित नहीं रहे ऐसा प्रयास किया जा रहा है।
