Home>>फतहनगर - सनवाड>>ब्लॉक स्तरीय प्रबल कार्यक्रम: सकारात्मक सोच और व्यक्तित्व विकास विषयक पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित
फतहनगर - सनवाड

ब्लॉक स्तरीय प्रबल कार्यक्रम: सकारात्मक सोच और व्यक्तित्व विकास विषयक पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित


फतहनगर। पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मावली के सभागार में ब्लॉक स्तरीय प्रबल कार्यक्रम के तहत सकारात्मक सोच और व्यक्तित्व विकास विषयक पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में मावली ब्लॉक के 29 उच्च माध्यमिक विद्यालयों से 57 एवं खेमली ब्लॉक के 31 विद्यालयों से 60 बच्चों ने भाग लिया। इस पोस्टर प्रतियोगिता के प्रारंभ में प्रधानाचार्य मोहनलाल स्वर्णकार ने अतिथियों का स्वागत उद्बोधन द्वारा किया। प्रधानाचार्य उमेश कुमार माहेश्वरी ने प्रतियोगिता की जानकारी देते हुए अंक विभाजन के बिंदुओं से प्रतिभागियों को अवगत कराया। प्रतियोगिता के दौरान बालक-बालिकाओं ने अपने मन के भावों को पोस्टर पर उकेरा। प्रतियोगिता संपन्न होते ही निर्णायक मंडल द्वारा परिणामों की घोषणा भी कर दी गई। मावली ब्लॉक में छात्र वर्ग में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सनवाड़ के छात्र मोहित कामड़ ने तो छात्रा वर्ग में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लोपड़ा की बालिका हिमानी श्रीमाली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। खेमली ब्लॉक में छात्र वर्ग में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डबोक के तुषार लोहार एवं छात्रा वर्ग में महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गुडली की लक्षिता सालवी प्रथम रही। निर्णायक मंडल में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार सुथार,सिंदू प्रधानाचार्य उमेश कुमार माहेश्वरी, चंगेड़ी प्रधानाचार्य मोहनलाल स्वर्णकार, घासा प्रधानाचार्य श्रीमती तरन्नुम पठान, जेवाणा प्रधानाचार्य श्रीमती गंगा विजयवर्गीय शामिल थे। प्रतियोगिता संपन्न करवाने में आरपी पंकज जोशी, पीएमश्री स्कूल की कार्यवाहक प्रधानाचार्य श्रीमती कैलाश मेघवाल,सुरेश टाक, शंकर लाल चावड़ा, दिनेश आमेटा, विमल कुमार यादव, श्रीमती कविता आदि का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!