Home>>फतहनगर - सनवाड>>बड़गांव से मावली वाया आमली खेमपुर मार्ग पर बेडच नदी पर बनी पुलिया खतिग्रस्त,हादसे का अंदेशा
फतहनगर - सनवाड

बड़गांव से मावली वाया आमली खेमपुर मार्ग पर बेडच नदी पर बनी पुलिया खतिग्रस्त,हादसे का अंदेशा

 फतहनगर। बड़गांव से मावली को जोड़ने वाली सड़क पर बेडच नदी पर बनी पुलिया क्षतिग्रस्त होने से लोगों ने हादसे का अंदेशा व्यक्त किया है। 

 पिछले दिनों बारिश के समय नदी  का पानी इसी पुलिया के ऊपर होकर गुजरा था। पानी के तेज बहाव में पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई थी। पुलिया पर बनी बंसिया भी टूट गई तथा बड़े-बड़े खड़े बन गए। पुलिया पर जगह-जगह दरारें आ रही हैं। किसी व्यक्ति ने वहां पर मिट्टी डालकर रास्ते को चालू किया मगर पुलिया पर दरारें होने से कभी भी बड़ा हादसा होने की संभावना बनी हुई है। संबंधित विभाग और प्रशासन को इस और ध्यान देना चाहिए। फतहनगर से मेनार जाने वाला मार्ग वाया इंटाली की भी हालत खराब है। जोयडा बावजी से रूंडेड़ा वाया इंटाली मार्ग खस्ता हाल हैं। जगह-जगह बड़े गड्ढे हो रहे हैं। बारिश के बाद भी इन गढ्ढ़ों को नहीं भरा गया। अभी इस पर राशि स्वीकृत हो चुकी हैं  तथा टेंडर भी हो गया है। मगर अभी तक काम चालू नहीं हो पा रहा है। फतहनगर मंडी क्षेत्र में आने जाने वाले व्यक्ति  जो अपना माल मंडी में ले जाते हैं उनको भी आए दिन परेशानी होती हैं। वहीं मेनार मेले में आने जाने वालों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!