Home>>फतहनगर - सनवाड>>बजट को लेकर भाजपा का महिला सम्मेलन आयोजित
फतहनगर - सनवाड

बजट को लेकर भाजपा का महिला सम्मेलन आयोजित

फतहनगर। केंद्रीय एवं प्रादेशिक बजट को लेकर भारतीय जनता पार्टी उदयपुर देहात द्वारा नगर के अखाड़ा मंदिर परिसर में महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया।  भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष एवं भाजपा जिला मंत्री श्रीमती रितु अग्रवाल ने बताया कि सम्मेलन 

में राजस्थान की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती अलका मूंदड़ा, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राखी राठौड़ का उद्बोधन हुआ। साथ ही मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष पुष्कर तेली, पूर्व जिला अध्यक्ष भंवर सिंह पंवार आदि का भी मार्गदर्शन मिला। सम्मेलन में वक्ताओं ने केंद्रीय एवं प्रादेशिक बजट की जानकारी विस्तार पूर्वक रखी। प्रदेश उपाध्यक्ष अंजू मिश्रा, प्रदेश मंत्री शिखा और मूर्ति, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह आसोलिया, जिला महामंत्री ललित सिंह सिसोदिया, जिला मंत्री ऋतु  अग्रवाल, लसाडिया प्रधान लीला मीणा,फतहनगर सनवाड मंडल अध्यक्ष नितिन सेठिया आदि मंचासीन अतिथि थे। कार्यक्रम के शुरू में मंचासीन अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में महामंत्री रोशन खटीक, अशोक मोर, पार्षद गजेंद्र सिंह रावल सहित मातृशक्ति की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन संतोष प्रजापत ने किया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!