Home>>फतहनगर - सनवाड>>फतहनगर में होने वाला संकीर्तन महोत्सव फिलहाल स्थगित
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर में होने वाला संकीर्तन महोत्सव फिलहाल स्थगित

 फतहनगर। बारिश के चलते फतहनगर में 29 अक्टूबर को होने वाला श्याम संकीर्तन स्थगित कर दिया गया है। इस महोत्सव को लेकर गत दिनों द्वारकाधीश मंदिर भूमि पर भूमि पूजन कर मंच एवं शामियाना लगाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया था। खराब मौसम एवं अनवरत बारिश के चलते आयोजकों को उक्त महोत्सव फिलहाल स्थगित करने का निर्णय लेना पड़ा है। जिस भूमि पर उक्त महोत्सव का आयोजन किया जाना है वहां पर पानी भर जाने एवं मिट्टी के अत्यधिक गीली हो जाने से व्यवस्थाओं में व्यवधान आ गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!