
फतहनगर। महावीर इंटरनेशनल फतहनगर शाखा के तत्वावधान में रविवार को सांखला परिवार द्वारा स्वर्गीय करिश्मा सांखला की पुण्य स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।
महावीर इंटरनेशनल शाखा अध्यक्ष ऋषभ कुमार सेठिया के अनुसार शिविर का आयोजन रविवार को सुबह 9:00 बजे से कोठारी गली के पास साधना सदन में होगा। समापन दोपहर 3:30 बजे होगा। रक्तदान के दौरान रक्तदाता की बीपी व ब्लड ग्रुप आदि की जांच की जाएगी। रक्तदान से पहले पेय व बाद में अल्पाहार की व्यवस्था भी रहेगी। रक्तदाता को उपहार एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मान किया जाएगा। सर्व समाज के लोगों से शिविर में अधिकाधिक रक्तदान करने का आग्रह किया गया है।
