
फतहनगर। नगर के द्वारकाधीश मंदिर में दीपावली पर्व को लेकर शनिवार शाम एक बैठक आयोजित की गई।
इस बैठक में द्वारकाधीश मंदिर के पुजारी पंडित सत्यनारायण पालीवाल, सत्यनारायण अखाड़ा मंदिर के महंत शिवशंकरदास महाराज, सिद्ध हनुमान मंदिर के पुजारी पंडित ओमप्रकाश खंडेलवाल, व्यापार मंडल के अध्यक्ष कैलाश अग्रवाल, नरेश बंसल, राजू भंडारी, रमेश अग्रवाल, अशोक पालीवाल, मनीष पालीवाल, कपिल अग्रवाल, राजू खड़ेलवाल, द्वारकाधीश मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष शैलेश पालीवाल सहित नगर के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इस बैठक में सर्वसम्मति से 20 अक्टूबर सोमवार को दीपावली का पर्व मनाये जाने का निर्णय लिया गया। इसी के तहत धनतेरस 18 अक्टूबर (शनिवार),रूप चौदस 19 अक्टूबर (रविवार) एवं गोवर्धन पूजा व अन्नकूट महोत्सव 22 अक्टूबर (बुधवार) को मनाया जाना तय किया।
