Home>>फतहनगर - सनवाड>>फतहनगर में थमी डांडिया की खनक, पारितोषिक का किया वितरण 
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर में थमी डांडिया की खनक, पारितोषिक का किया वितरण 

 फतहनगर। दशहरा महोत्सव के समापन के साथ ही नगर के विभिन्न स्थानों पर चल रहे गरबा आयोजन को भी विराम मिल गया।

आवरी माता मंदिर के पास पारोलिया बावजी (गिरधर विहार) पर नौ दिनो से चल रहे गरबा महोत्सव का हवन, अनुष्ठान एवं ज्वारा विसर्जन के साथ समापन किया गया। नौ दिनों तक गिरधर विहार में धार्मिक उल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाए गए डांडिया महोत्सव का मंगलवार को 56 भोग माता को अर्पित किया एवं बुधवार को हवन अनुष्ठान के साथ नगर में भव्य जुलूस के साथ विधि विधान से ज्वारा विसर्जन के साथ सरोवर स्नान कराया गया। जय मां भवानी ग्रुप द्वारा रखे गए इस भव्य महोत्सव में कार्यकर्ताओं के साथ वार्ड पार्षद गजेंद्र सिंह रावल ने पालिका से समस्त टैंट एंड लाइट डेकोरेशन करवाया।   स्थानीय कार्यकर्ता संजय यादव ने  तन मन धन से सहयोग कर अंतिम दिन कन्या भोज  के साथ प्रसादी रखी। महोत्सव में नगर पालिका उपचेयरमैन नितिन सेठिया, पूर्व पालिका अध्यक्ष कल्याण पोखरना, भूपेंद्रसिंह रावल के साथ कई अन्य पार्षद व अतिथि पधारे तथा सभी ने कार्यक्रम की प्रशंसा की। इस दौरान कार्यक्रम में सभी गणमान्य की उपस्थिति में नगरपालिका उपाध्यक्ष द्वारा पारोलिया बावजी पर भवन निर्माण की घोषणा की। जय मां भवानी ग्रुप के सदस्य नानालाल यादव, सुरेंद्र यादव, महेश यादव,  कैलाश यादव, संजय यादव, तुषार यादव, संजय खटीक एवं समस्त कार्यकर्ता  उपस्थित रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!