
फतहनगर। गुरुवार को ‘‘कृषक उपहार योजना‘‘ के तहत कृषि उपज मण्डी में 1जुलाई,2025 से 31दिसम्बर 2025 तक अपनी कृषि उपज लाने वाले कृषकों के लिये ई-नाम पोर्टल के माध्यम से जारी गेटपास/विक्रय पर्ची प्राप्त करने पर जारी कूपन पर ई-लॉटरी निकाली गई। कृषि उपज मंडी सचिव कुंदन सिंह देवल ने बताया कि इस कार्यक्रम में अरुण सिंह उप निदेशक प्रतिनिधि कृषि विपणन विभाग, विनोद धमार्वत पार्षद नगर पालिका फतहनगर-सनवाड, मण्डी व्यापारी अरविन्द हिंगड, शेलेश धर्मावत, विवेक सांखला अन्य व्यापारी, लक्ष्मीलाल शर्मा पर्यवेक्षक, कृषि मण्डी में बडी संख्या में काश्तकार, हम्माल एवं मजदूर उपस्थित रहें। विक्रय पर्ची पर जारी कूपन पर प्रथम पुरुस्कार 25000/- रुपये किशन जाट पुत्र भगवान निवासी भानिया खेडी, द्वितीय पुरुस्कार 15000/- रुपये हेमराज गाडरी पुत्र जयचन्द निवासी अगोरिया एवं तृतीय पुरुस्कार 10000/- रुपये हिम्मत सिंह पुत्र मिठूलाल निवासी बानसेन के नाम की लॉटरी निकली।
