Home>>फतहनगर - सनवाड>>फतहनगर में एक करोड़ 61लाख की आंगीः आकर्षण का केंद्र बनी विनायक प्रतिमा
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर में एक करोड़ 61लाख की आंगीः आकर्षण का केंद्र बनी विनायक प्रतिमा

फतहनगर। नगर के विभिन्न स्थानों पर गणपति महोत्सव के दस दिवसीय आयोजन के तहत गुरूवार को सरदार पटेल स्टेडियम के समीप विजय हाइट्स सेवा समिति की ओर से गणेश चौक में सार्वजनिक गणेश उत्सव पर इस बार एक करोड़ 61 लाख रुपए से फ्रेश नोटो की आंगी की गई। भुवनेशपुरी ने बताया कि विशाल सज्जा होने से सजावट का कार्य बीती रात्रि से ही शुरू कर दिया गया। इसमें नोटो की संख्या में पांच सौ के नोट एक करोड़ बीस लाख,दो सो के नोट बीस लाख,सो रुपए के नोट पंद्रह लाख और पचास रुपए के छह लाख रुपए से विनायक की अंग सज्जा की गई। नोटों से की गई अंग सज्जा के विशेष आयोजन को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी। विनायक भक्तों ने न केवल इस झांकी का दर्शन लाभ लिया बल्कि परिसर में आयोजित कुमावत बंधुओं की भक्ति संध्या में भी भाग लिया। दर्शनों के लिए लम्बी-लम्बी कतारें लगी। दर्शनोपरान्त प्रसाद की व्यवस्था का भी विनायक भक्तों ने लाभ लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!