
फतहनगर। 132 केवी जीएसएस सनवाड़ के कार्य के चलते बुधवार को क्षेत्र में सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। अजमेर विद्युत वितरण निगम फतेहनगर के कनिष्ठ अभियंता के अनुसार फतहनगर सिटी, रीको फतेहनगर, रीको सनवाड़, सनवाड़ सिटी,सनवाड़ चौकड़ी,विनायक नगर, रेलवे स्टेशन, हीरावास, गिरधारीपुरा, भूमलावास,ओगना का खेड़ा,शिवसिंह जी का खेड़ा,गौज्यारी,मोरठ, मानखंड,खरताना, जेवाणा,धोला का धनेरिया, हनुमानपुरा,फलीचड़ा, इंदिरा कॉलोनी, चंगेड़ी, चुंडावत खेड़ी, कच्ची बस्ती, खेमपुर, लदानी,वासनी कलां,आमली, बिका खेड़ा, लदाना, तिलम संघ, पिपलिया आदि क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
