
फतहनगर । जन्माष्टमी के अवसर पर नगर के मंदिरों में विविध आयोजन होंगे। नगर के प्रमुख मंदिर श्री द्वारकाधीश मंदिर में प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। द्वारकाधीश मंदिर कमेटी के अनुसार शाम 7:00 बजे से ही भजन संध्या शुरू हो जाएगी । कार्यक्रम के तहत लड्डू गोपाल का नवनिर्मित चांदी का सिंहासन ठाकुर जी को अर्पित किया जाएगा I मध्य रात्रि ठीक 12:00 बजे जन्मोत्सव व महा आरती होगी । द्वारकाधीश मंदिर कमेटी ने इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक भक्तों को पधारने का निमंत्रण दिया है । इसी प्रकार से नगर के अखाड़ा मंदिर में भी मध्य रात्रि को श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा । चंगेड़ी रोड स्थित राडाजी बावजी के प्रांगण में जन्माष्टमी के अवसर पर शनिवार की शाम विशाल मटकी फोड़ का आयोजन रखा गया है।
