Home>>फतहनगर - सनवाड>>पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
फतहनगर - सनवाड

पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प


फतहनगर। लदानी स्थित राजकीय महाविद्यालय,मावली में वृक्षारोपण समिति के अंतर्गत हरियालो राजस्थान अभियान व महिला नीति के अंतर्गत महिला प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य महेशचन्द्र तिवारी के निर्देशन में वृक्षारोपण समिति की प्रभारी नीलम चैधरी,सह प्रभारी नरपतराम परमार, खेल अधिकारी डॉ.नगेन्द्रसिंह सोलंकी, संकाय सदस्य भारती चैहान,डॉ.पिनल जैन, नवीन कुमार,मयंक मिश्रा, जितेंद्रसिंह, जगदीशचंद्र पुरोहित, वीरेंद्रसिंह,महावीर अंबेश गुरु कॉलेज से देवेंद्र सिंह राठौड़ व्याख्याता,रोशनलाल शर्मा,रमेशचंद्र वैरागी एवं महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने इस अभियान में उत्साह और उमंग के साथ भाग लेकर पूर्ण मनोयोग से महाविद्यालय में पौधारोपण किया। कार्यक्रम के लिए महावीर अंबेश गुरु कॉलेज,फतहनगर की मातृ संस्था सम्यक ज्ञान पीठ के संचालक गजेन्द्र मेहता ने महाविद्यालय को दस ट्री गार्ड्स और विभिन्न प्रकार के पौधे भेंट किए। इस दौरान महाविद्यालय के खेल मैदान में पीपल, शीशम, नीम आदि की विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए एवं विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का महत्त्व और उसमें उनकी भूमिका के बारे में भी बताया गया। इस दौरान सभी ने पर्यावरण संरक्षण को एक नैतिक जिम्मेदारी के रूप में स्वीकार करने का प्रण लिया। वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण समिति के प्रभारी एवं नोडल अधिकारी नीलम चौधरी एवं समिति सदस्य नरपतराम परमार द्वारा इस अभियान की समस्त गतिविधियों के बारे में अवगत करवाते हुए इस राज्य स्तरीय अभियान के महत्त्व की जानकारी प्रदान की व अधिकाधिक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा मे कार्य करने का संकल्प दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!