Home>>फतहनगर - सनवाड>>पुतला दहन के साथ ही दशहरा महोत्सव का हुआ आगाज,सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समां बांधा
फतहनगर - सनवाड

पुतला दहन के साथ ही दशहरा महोत्सव का हुआ आगाज,सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समां बांधा


फतहनगर। नगर पालिका फतहनगर-सनवाड के तत्वावधान में गुरूवार को रावण,कंुभकरण एवं मेघनाथ के पुतलों के दहन के साथ ही तीन दिवसीय दशहरा महोत्सव का आगाज किया गया।
शुभारंभ अवसर पर विधानसभा प्रभारी कृष्णगोपाल पालीवाल मुख्य अतिथि ने फीता काट कर महोत्सव का उद्घाटन किया। भाजपा देहात जिला उपाध्यक्ष नरेन्द्रसिंह आसोलिया,गणपतलाल स्वर्णकार,भाजपा मावली मण्डल अध्यक्ष कैलाश गाडरी आदि बतौर अतिथि उपस्थित थे। अध्यक्षता पालिका अध्यक्ष श्रीमती मंजु भील ने की। पालिका उपाध्यक्ष नीतिन सेठिया,अधिशाषी अधिकारी छैल कुंवर चारण, पूर्व पालिका अध्यक्ष सुनील डांगी, मनोहर लाल त्रिपाठी,महेश सोनी, उमा देवड़ा, जैनेन्द्र जैन,ऋतु अग्रवाल, मुकेश खटीक, सत्यनारायण अग्रवाल, धर्मेश चपलोत, भाजपा मंडल महामंत्री रोशन खटीक, अशोक मोर, नरेश जाट, विनोद धर्मावत सहित पालिका के पार्षद एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
धूं-धूं कर जले पूतलेः रावण,कुंभकरण एवं मेघनाथ के पुतलों का आतिशी दहन किया गया। आसमान में नगरवासियों को करीब 1 घंटे तक रंगारंग आतिशबाजी के नजारों का आनंद मिला। आतिशबाजी के बाद राम ने पुतलों को आग के हवाले किया। जैसे ही पुतलों में आग लगी वे धूं-धूं कर जलने लगे। जलते पूतलों में पटाखे भी थे जिनसे इन पूतलों का आतिशी दहन देखने को मिला।
शोभायात्रा एवं अखाड़ा प्रदर्शन ने छोड़ी छापः अखाड़ा मंदिर से सायं 4 बजे राम,लक्ष्मण,हनुमान एवं रावण की सेना की शोभायात्रा रवाना हुई। इस शोभायात्रा में अखाड़ा कलाकार भी शामिल थे जिन्होने जगह-जगह अखाड़ा का प्रदर्शन कर लोगों को रोमांचित किया। स्कूल ग्राउण्ड पहुंचे के बाद वहां भी इन अखाड़ा कलाकारों ने अपने करतब से लोगों को बांधे रखा।    
राजस्थानी लोक गीतों ने समां बांधाः शाम को रावण दहन से पूर्व राजस्थानी कलाकारों ने राजस्थानी लोक गीत एवं नृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी। राजस्थानी लोक गीतों एवं नृत्यों की प्रस्तुतियों पर लोग वाह-वाह कर उठे।
दूसरे दिन के यह होंगे कार्यक्रमः
दशहरा महोत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार को शाम 7.15बजे से भजन संध्या एवं झांकियों का प्रदर्शन होगा। भजन संध्या में सुप्रसिद्ध भजन गायक छोटूसिंह रावणा एवं प्रख्यात भजन गायिका ट्विंकल शर्मा के भजनों का नगरवासी आनंद उठा सकेंगे। दिल्ली की प्रख्यात झांकियां राम दरबार, शिव तांडव, बाहुबली हनुमान,नरसिंहा इत्यादि की प्रस्तुतियां भी होगी।
 समापन पर होगी कल्चरल नाइटः
दशहरा महोत्सव के तीसरे एवं अंतिम दिन शनिवार को लाफ्टर व कल्चरल नाइट का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन के दौरान बॉलीवुड कॉमेडी स्टार राजपाल यादव की कॉमेडी का नगर वासी लुत्फ उठा सकेंगे। इसके अलावा द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज फेम कॉमेडियन, मिमिक्री आर्टिस्ट विजय परिहार, इंडिया गॉट टैलेंट फेम बिजेंदर रजक, मून वॉल्कर डांस ग्रुप द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति,बॉर्डर,भगतसिंह,ऑपरेशन सिंदूर, स्वच्छ भारत के अलावा क्रेजी हॉपर्स डांस ग्रुप मुंबई द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम कल्चरल नाइट के प्रमुख आकर्षण होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!