
फतहनगर। ढूंढिया नांदोली खुर्द के राणेरा की पाल स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर के प्रांगण में चल रहा तीन दिवसीय महाशिवरात्रि मेला सोमवार की रात्रि को विशाल भजन संध्या के साथ संपन्न हुआ। तीन दिनों तक इलाके के शिव भक्तों का दर्शन हेतु मंदिर परिसर में तांता लगा रहा।
अंतिम दिन सोमवार की रात्रि को भजन संध्या एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ गई। भजन गायक पुरण गुर्जर, धनराज कोशीथल द्वारा शिव जी व साँवरिया सेठ के भजनों की प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम भामाशाह द्वारा किया गया। प्रदीप चौधरी गुर्जरो की भागल व मादु लाल गाडरी भगीमारा खेडा द्वारा सहयोग किया गया व मेले के मुख्य अतिथि वल्लभनगर थाना अधिकार पुनाराम गुर्जर ने मन्दिर के इतिहास के बारे मे बताया और राणेरा की पाल को एतिहासिक, सांस्कृतिक धरोहर स्थल होना बताया। सायं 5 बजे ईनामी ड्रा खोला गया जिसमे 184 इनाम खोले गए। बुधवार से इनाम वितरण किए जाएगे। भामाशाह द्वारा 10 क्विंटल खीर व पांच क्विंटल नुक्ति का प्रसाद श्रद्धालुओं में वितरण किया गया। साथ ही नीलकण्ठ महादेव विकास समिति के पूर्व अध्यक्ष ने बताया कि भामाशाहों को जन सहयोग के लिए सम्मानित किया गया। सफल आयोजन के लिए सभी भक्तों का आभार व्यक्त किया। समिति अध्यक्ष मांगीलाल चौबीसा, सचिव ललितसिंह भाटी, कोषाध्यक्ष जगदीश लौहार, कैलाश लौहार,भेरूलाल जाट, देवीलाल जाट,बालु गाडरी, सौनु लौहार,कैलाश चौबीसा,पुरण चौबीसा, नन्दा पुरी, महादेव जाट, अमरचन्द जाट,शम्भु गुर्जर, प्रेम जाट, पुष्कर प्रजापत,दिनेश चौबीसा उपस्थित थे।

