Home>>फतहनगर - सनवाड>>नि:शुल्क जूडो और कुश्ती प्रशिक्षण प्रारंभ
फतहनगर - सनवाड

नि:शुल्क जूडो और कुश्ती प्रशिक्षण प्रारंभ

फतहनगर। विद्यानिकेतन विद्यालय में शारीरिक शिक्षक और राष्ट्रीय प्लेयर तुलसीराम गाडरी द्वारा फतेहनगर क्षेत्र की प्रतिभाओं को तराश कर जूडो और कुश्ती जैसी व्यक्तिगत स्पर्धा में बालकों को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से इस खेल का निःशुल्क प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया ताकि ऐसे खेलो में हमारे क्षेत्र की प्रतिभा राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित हो सके I प्रशिक्षण प्राप्त होने के पश्चात ये प्रतिभाएं आगामी सितंबर माह में होने वाले जिला और राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेकर फतेहनगर क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेगी।
प्रशिक्षण के प्रथम दिन कोच तुलसीराम ने इन खेलो की सामान्य जानकारी प्रदान की।
प्रशिक्षण के प्रथम दिन जेवाणा, मोरठ, भावली, सनवाड़, फतेहनगर क्षेत्र के स्वयंसेवक बालक और बालिकाओं ने भाग लिया। कोच तुलसीराम गाडरी का गजेन्द्र सिंह राजपू , सुरेश आमेटा , शंभू लाल शर्मा द्वारा तिलक और उपरना पहनाकर स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!