
फतहनगर। समिधा निराश्रित बाल गृह सालेरा के बच्चों द्वारा रविवार को पतंग उत्सव मनाया गया जिसमें बाल गृह के बच्चों ने व्यापक स्तर पर पतंगे उड़ाई और खींच तिल्ली के लड्डुओं का प्रसाद भी वितरण किया गया।
समिधा के संस्थापक डा चंद्रगुप्त सिंह चौहान ने बताया कि मकर संक्रांति तक यह उत्सव निरंतर चलेगा।
पतंग महोत्सव के दौरान बच्चों के साथ संपूर्ण स्टाफ और आस पास के सामाजिक संगठनों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में चंद्रगुप्त सिंह चौहान, सुनीता राठौड, दिलीप दामामी, रानी जाट,मोनिका, चांदी गाडरी, दलीचंद गाडरी,सीमा गाडरी, पिंकी भील, विरासत अली,वीर अर्जुन डांगी और मोनू गाडोलिया भी उपस्थित थे।
