
फतहनगर। गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज की सर्वोच्च संस्था अखिल भारतवर्षीय श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी एवं प्रधानमंत्री प्रद्युमन जोशी ने फतहनगर निवासी एवं हा.मु.उदयपुर श्री नरेश शर्मा को राष्ट्रीय महासचिव तथा मनीष तिवारी को राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया है। नरेंद्र त्रिपाठी को राष्ट्रीय प्रचार मंत्री, धरनीधर तिवारी को राष्ट्रीय सचिव तथा विनोद क्षत्रिय को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया है।
