Home>>फतहनगर - सनवाड>>झाला लगातार तीसरी बार बने राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के जिलाध्यक्ष 
फतहनगर - सनवाड

झाला लगातार तीसरी बार बने राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के जिलाध्यक्ष 

 फतहनगर। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय जिला कार्यकारिणी के चुनाव रविवार को चुनाव अधिकारी अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी डूंगला रमेशचंद्र पुरोहित के निर्देशन में शिक्षक संघ के उदयपुर स्थित भवन में निर्विरोध संपन्न हुए। जिला कार्यकारिणी में पुष्पेंद्र सिंह झाला लगातार तीसरी बार जिला अध्यक्ष पद पर निर्वाचित किए गए। इसके अलावा कार्यकारिणी में ओमप्रकाश चौबीसा- सभाध्यक्ष, ललित कुमार मीणा व गणधर दोहड़िया-उपसभाध्यक्ष, डाया लाल कलाल – वरिष्ठ उपाध्यक्ष, शैलेश कोठारी,प्रतिभा राव,चंद्रशेखर चौधरी,  योगेश कुमार जैन, मोहनलाल बंजारा – उपाध्यक्ष, बाबूदान सिंह चारण, लक्षिता मेहता व लाल सिंह राठौड़ – सचिव, करण सिंह चौहान – मंत्री, देवीलाल तेली – अतिरिक्त जिला मंत्री, डॉ. कौशल्या सोलंकी – महिला मंत्री, मंगल कुमार जैन -कोषाध्यक्ष, सुधीर शर्मा – सदस्य अध्यापक, छतरसिंह राव- पंचायत समिति शिक्षक, ईश्वर सिंह गरासिया – वरिष्ठ अध्यापक, चंद्रेश कुमार दक – प्राध्यापक, महेंद्र सिंह – प्रधानाचार्य, जनार्दन त्रिवेदी – संस्कृत शिक्षा, राकेश पालीवाल – प्रयोगशाला सहायक, धर्मेंद्र कुमार जैन – सेवानिवृत शिक्षक, लक्ष्मण सिंह कुम्भावत – प्रबोधक, विकास पाराशर -कंप्यूटर शिक्षक चुने गए। जयमाला पानेरी पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थिति रही। कार्यकारिणी की घोषणा पुरोहित द्वारा की गई। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का स्वागत किया गया। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री के विशेषाधिकारी अभय सिंह राठौड़, राजेंद्र सिंह सारंगदेवोत का भी सानिध्य मिला। कार्यकारिणी के निर्विरोध निर्वाचन पर जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह झाला ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!