
फतहनगर। महावीर इंटरनेशनल फतहनगर की स्थानीय शाखा ने मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में महावीर इंटरनेशनल के सदस्यों द्वारा सुबह की शुरुआत जरूरतमंदों को कपड़ों एवं फलों के वितरण एवं गायों को हरा चारा डालकर की जिसमें महावीर इंटरनेशनल एवं संयुक्त लाभार्थी परिवार उत्तमचंद, ज्ञानमल, दिनेश कुमार, राजकुमार सांखला फतहनगर, मुंबई(जाशमा वाले) ने मिलकर जरूरतमंदों को जींस, टी-शर्ट एवं फल वितरित किए। महावीर इंटरनेशनल के अध्यक्ष ऋषभ कुमार सेठिया ने बताया कि सभी जरूरतमंदों को जींस और टी-शर्ट एवं फल वितरण करते समय सभी के चेहरे खिल उठे। इस कार्यक्रम में अजय जैन, आशीष जैन, विशाल सामोता, अनिल आगाल, शुभम परमार, महावीर हिंगड़, रोहित कटारिया, धर्मेश सांखला, रचित सांखला एवं सभी महावीर इंटरनेशनल सदस्यों का पूर्ण सहयोग रहा।
