Home>>फतहनगर - सनवाड>>जनप्रतिनिधियों ने फतहनगर के बाजार में किया जन सम्पर्कः ’वोकल फॉर लोकल’ अभियान को आगे बढ़ाने का दिया संदेश
फतहनगर - सनवाड

जनप्रतिनिधियों ने फतहनगर के बाजार में किया जन सम्पर्कः ’वोकल फॉर लोकल’ अभियान को आगे बढ़ाने का दिया संदेश

फतहनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के जन जन को राहत देने वाले जीएसटी रिफार्म के ऐतिहासिक निर्णय को आम जन तक पहुंचाने हेतु आज भाजपा राजस्थान के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, आत्मभारत संकल्प भारत अभियान के राष्ट्रीय सहसंयोजक एवं सांसद सी. पी जोशी, भाजपा देहात जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली एवं मावली विधानसभा प्रभारी कृष्णगोपाल पालीवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चैहान, मावली विधानसभा संयोजक रोशनलाल सुथार, मंडल अध्यक्ष नितिन सेठिया ने जन संपर्क कर सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर स्टीकर लगाकर व्यापारियों से संवाद किया। सभी को स्वदेशी उत्पादों को अपनाने और ’वोकल फॉर लोकल’ अभियान को आगे बढ़ाने का संदेश देकर बताया कि यह निर्णय केवल टैक्स रेट नहीं, हर नागरिक को आत्मनिर्भर भारत की यात्रा में भागीदार बनाने का संकल्प है। इससे व्यापारियों को राहत,उपभोक्ताओं को घरेलू बजट में सहारा और बाजार में उत्साह बढ़ा है। इस अवसर पर द्वारिकाधीश मंदिर मैन चोराहा पर व्यापार मंडल एवं भाजपा फतेहनगर सनवाड़ मंडल द्वारा भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री दीपक शर्मा, एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार खटीक, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ऋतु अग्रवाल, नगरपालिका अध्यक्ष मंजुदेवी भील, मावली मंडल अध्यक्ष कैलाश गाडरी, पूर्व अध्यक्ष कल्याणसिंह पोखरना, सुनील डांगी, राजेश चपलोत, महामंत्री रोशनलाल खटीक, अशोक मोर, पूर्व अध्यक्ष राधेश्याम बागला, महेश सोनी,व्यापार मंडल अध्यक्ष कैलाश अग्रवाल, कैलाश खंडेलवाल,जगदीश मूंदड़ा, बाबूलाल उनीया, बद्रीलाल सोनी, हरीश सिंघल, पारस सियाल, पार्षद विनोद धर्मावत, जगदीश जाट, बाबुलाल गाडरी, पार्षद प्रतिनिधि प्रकाश देवडा, भेरूलाल बैरवा, सचिन खटीक, संजय विश्लोत,चिराग चंडालिया, श्रेयांश पोखरना,सुनील कोठारी,रोशन बैरवा, गजेंद्रसिंह राजावत, चेतन सेन एवं पार्टी पदाधिकारी,जन प्रतिनिधि एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!