
फतहनगर।
माहेश्वरी समाज फतहनगर की ओर से शनिवार को नगर के मैन चोराहा स्थित द्वारिकाधीश मंदिर पर विशाल छप्पन व भजन संध्या का आयोजन माहेश्वरी महिला मंडल की ओर से किया गया। ठाकुर जी के समक्ष विशाल छप्पन भोग धराया गया। मंदिर के भीतर एवं बाहर आकर्षक विद्युत सज्जा की गई। प्रातः 9:30 से महिला मंडल द्वारा भजन कीर्तन किया गया। उत्सवी माहौल में दोपहर पौने बारह बजे आरती कमल पुजारी ने की। इस अवसर पर मंदिर में उपस्थित श्रद्धालुओं को 56 भोग का प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में माहेश्वरी समाज के महिला एवं पुरुषों की उपस्थिति रही। संपूर्ण आयोजन में महिला मंडल की पूर्ण भागीदारी रही। इसमे मुख्य रूप से शकुन्तला भंडारी,अरुणा चेचाणी, रेखा मण्डोवरा, पुष्पा मेलाना टीना बहेडीया, पुष्पा धुप्पड, सुमन लावटी, डिम्पल मंण्डोवरा, गीता मण्डोवरा, मंगला बहेडिया का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

