Home>>फतहनगर - सनवाड>>चौकसी हैरियस ने निलोद स्कूल में करवाया डॉम का निर्माण
फतहनगर - सनवाड

चौकसी हैरियस ने निलोद स्कूल में करवाया डॉम का निर्माण

फतहनगर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय निलोद में चौकसी हैरियस प्राइवेट लिमिटेड उदयपुर द्वारा टीन शेड (डॉम) का निमार्ण करवाया गया।CSR डॉ. प्रवीण कुमार यादव, विनोद कुमार यादव एवं प्रधानाचार्य श्रीमती बबली अग्रवाल के विशेष प्रयासों द्वारा स्थानीय विद्यालय में भामाशाह संस्था चौकसी हैरियस प्राइवेट लिमिटेड उदयपुर द्वारा विद्यालय विकास एवं विद्यार्थियों के हित के लिए 2400 स्क्वायर फीट का  शेड(डॉम) का निर्माण करवाया गया। संस्था द्वारा इस पुनीत एवं ऐतिहासिक कार्य के लिए प्रधानाचार्य मय स्टाफ और सभी विद्यार्थी एवं ग्रामवासियों ने उक्त संस्था एवं डॉ प्रवीण कुमार यादव  व विनोद कुमार यादव का आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!