Home>>फतहनगर - सनवाड>>चुंडावत खेड़ी में सत्रारंभ वॉकपीठ का हुआ शुभारंभ
फतहनगर - सनवाड

चुंडावत खेड़ी में सत्रारंभ वॉकपीठ का हुआ शुभारंभ

फतहनगर।

मावली ब्लॉक के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों की  वॉकपीठ चुंडावत खेड़ी स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रारम्भ हुई।  दो दिवसीय वॉकपीठ के उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मावली विधानसभा प्रभारी कृष्ण गोपाल पालीवाल थेI भाजपा देहात के पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहान इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे I अध्यक्षता मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार सुथार ने की। अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुखलाल गुर्जर, कार्यवाहक पदेन पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार विजयवर्गीय, विधानसभा संयोजक रोशन लाल सुथार, भाजपा मावली मंडल अध्यक्ष कैलाश चंद्र गाडरी, मामले के पूर्व प्रधान जीत सिंह चुंडावत,  भाजपा डबोक मंडल अध्यक्ष जीवन सिंह राव, भाजपा फतहनगर सनवाड़ मंडल अध्यक्ष एवं पालिका उपाध्यक्ष नितिन कुमार सेठिया, मावली पालिका अध्यक्ष हेमेंद्र जाट, वॉकपीठ अध्यक्ष नरेंद्र आमेटा, पर्यवेक्षक  राधा मोहन पालीवाल, जगदीश चंद्र पालीवाल,बादलदेव सिंह राणावत, महेंद्र सिंह झाला, मधुसूदन पारीक, अशोक जोशी, संस्था प्रधान विनोद कुमार सैनी,सरपंच प्रतिनिधि मांगीलाल गाडरी, सचिव ग्राम पंचायत बड़गांव, पंचायत समिति सदस्य  भोमसिंह चुंडावत,  पूर्व पंचायत समिति सदस्य भंवर सिंह चुंडावत आदि बतौर अतिथि उपस्थित थे। अतिथियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी कृष्ण गोपाल पालीवाल से चुंडावत खेड़ी के मिडिल स्कूल को क्रमोन्नत करने की मांग की गई। संचालन नरेंद्र आमेटा व   राधाकृष्ण मेनारिया ने कियाI वॉकपीठ का समापन शनिवार को होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!