
फतहनगर। समीपवर्ती राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चंगेड़ी के परिसर में ग्राम पंचायत द्वारा स्थापित ओपन जिम का स्कूली बच्चे आनंद ले सकेंगे।
प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा की गई बजट घोषणा में ओपन जिम के प्रावधान के अनुक्रम में ग्राम पंचायत ने हाल ही जिम स्थापित करवाई। शनिवार को पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी मोहनलाल स्वर्णकार, ग्राम पंचायत प्रशासक सुमित्रा जाट, प्रतिनिधि भगवती लाल जाट, व्याख्याता मधु मंडोवरा तथा विद्यालय स्टाफ द्वारा जिम का विधिवत शुभारंभ किया गया।
