
फतहनगर। श्रीकृष्ण महावीर गौ रक्षा समिति के तत्वावधान में राजस्थान सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर श्रीकृष्णं महावीर गौशाला में सोमवार को गौ सेवा, गौ पूजन एवं हवन का आयोजन किया।
अखाड़ा मंदिर के महंत शिव शंकरदास के सानिध्य में हवन सम्पन्न हुआ। हवन पंडित मुकेश शर्मा ने विधि-विधान के साथ करवाया तथा गौ माता का पूजन किया गया। इस अवसर पर गायों को हरा चारा खिलाया गया। कार्यक्रम में वल्लभनगर के पूर्व विधायक रणधीर सिंह भीण्डर, देहात जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह असोलिया, विधायक प्रत्याशी कृष्ण गोपाल पालीवाल, देहात जिला उपाध्यक्ष रोशन सुथार, मावली मंडल अध्यक्ष कैलाश गाडरी, नगर पालिका उपाध्यक्ष नितिन सेठिया, मंडल महामंत्री रोशन खटीक, अशोक मोर, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश खटीक, मनोहर लाल कावड़िया, पार्षद गजेंद्र सिंह रावल, गौ रक्षा समिति अध्यक्ष कैलाश चंद्र अग्रवाल, जगदीश मून्दड़ा, श्रीमती रितु अग्रवाल, बाबूलाल उनिया सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समिति पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में सहयोग देने वाले सभी दानदाताओं एवं नगरवासियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी गौ सेवा कार्यों में सहयोग की अपील की।
