
फतहनगर। स्व. चांदमल सोनी की धर्मपत्नी श्रीमती मोहन देवी , सुपुत्र मुरलीधर, राधेश्याम, कैलाश सोनी ने श्री कृष्ण महावीर गोशाला फतेहनगर में 121000/(एक लाख इक्कीस हजार रुपए)की राशि का गौ सेवा हेतु दान किया। इस अवसर परगौ शाला परिवार द्वारा पूरे परिवार का स्वागत करते हुए गोमाता की प्रतिमूर्ति स्मृति स्वरूप प्रदान कर अभिनन्दन किया गया। इस अवसर पर कैलाश बंसल, अशोक कटारिया, मन्नालाल लावटी ,दिनेश अग्रवाल, सुभाष मंडोवरा, प्रहलाद राय मंडोवरा,शरीफ भाई सहित नगर के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
