Home>>फतहनगर - सनवाड>>खाद फैक्ट्री के विरोध में ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन 
फतहनगर - सनवाड

खाद फैक्ट्री के विरोध में ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन 

 फतहनगर। 

सनवाड़ स्थित रीको इंडस्ट्रियल एरिया मे स्थित एक खाद फैक्ट्री के प्रबंधन पर प्रदूषण का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने सोमवार को नायब तहसीलदार सनवाड़ को एक ज्ञापन सौंपा। 

 ज्ञापन के जरिए ग्रामीणों ने बताया कि भूखंड संख्या 31 से 39 तक परिसर पर उक्त खाद फैक्ट्री जिसमें सल्फ्यूरिक एसिड बड़ी मात्रा में लिया जाता है। यह भूमि एवं हवाओं में खुलकर आसपास के खेतों तक पहुंच रहा है जिससे फसले नष्ट हो रही है तथा लोगों की आंखों में जलन एवं सांस की तकलीफ बढ़ती जा रही है। इस फैक्ट्री का वेस्ट बाहर नाले से निकलकर तालाब में पहुंच रहा है जिससे सनवाड फतहनगर की जनता एवं जीव जंतु पानी पी रहें है। इस फैक्ट्री का काफी विरोध करने के बावजूद एवं कई बार पॉल्यूशन विभाग को भी अवगत करवा दिया है,फिर भी इसका निस्तारण नहीं हो रहा है। इसका पॉल्यूशन नहीं रुक रहा है। इससे आने वाली पीढ़ी पर बहुत बुरा असर पड़ने वाला है। धुएं में जो एसिड के कण है उनसे आंखें जलती है और फसले मुरझाकर खत्म हो जाती है। पिछले लंबे समय से आसपास के गांव में ना तो रबी की फसल और ना ही खरीफ की फसल हो पा रही है। बुजुर्गों एवं बच्चों को सांस लेने की दिक्कत एवं सांस की अनेक बीमारियां होने लगी है। इस तरह चलता रहा तो आसपास के गांव खत्म होने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। ग्रामीणों ने कहा कि वे परेशान है। मुख्यमंत्री एवं उच्च अधिकारियों के नाम दिए इस विज्ञापन के बाद भी यदि कार्यवाही नहीं होती है तो लोगों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। आज के इस कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक दलों के लोग भी शामिल हुए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!