
फतहनगर। गुरूवार को कृषि विपणन निदेशालय, जयपुर के निदेशक राजेश कुमार चैहान द्वारा फतहनगर कृषि मण्डी की गौण मण्डी भीण्डर के अन्तर्गत ग्राम चारगदिया में मिनी फूड पार्क हेतु आवंटित भूमि पर हरियालों राजस्थान कार्यक्रम के अन्तर्गत पौधारोपण किया गया। तत्पश्चात् मुख्य मण्डी फतहनगर का निरीक्षण कर पौधारोपण किया गया। निदेशक द्वारा मुख्यमंत्री कृषक साथी सहायता योजना के अन्तर्गत मृतक आश्रित को 200000/- रुपये की सहायता राशि प्रदान की गयी। निदेशक द्वारा कृषको को उपलब्ध करायी जाने वाली आधारभूत सुविधाओं के सुचारू व सुव्यवस्थित रूप से संचालन हेतु सचिव को निर्देशित किया। मण्डी प्रागणं में राज्य सरकार द्वारा चलाई जाने वाली मुख्यमंत्री कृषक साथी सहायता योजना, किसान कलेवा एंव अन्य योजनाओं के समुचित प्रचार-प्रसार हेतु निर्देशित किया, ताकि कृषको को राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओ का अधिकाधिक लाभ मिल सकेे। निदेशक के साथ पौधारोपण कार्यक्रम में टी0आर0 मीना, सयुंक्त निदेशक, मुख्यालय जयपुर, पंकज पारख, उप निदेशक, कृषि विपणन विभाग, उदयपुर, उपस्थित रहे। निदेशक का व्यापार मण्डल अध्यक्ष कैलाश चन्द अग्रवाल, विनोद धर्मावत, बाबूलाल मंगल, दीपक अग्रवाल, सुमित अग्रवाल एवं अन्य व्यापारीगणों द्वारा स्वागत किया गया। यह जानकारी कुन्दन देवल सचिव कृषि उपज मण्डी समिति, फतहनगर द्वारा दी गई।
