Home>>फतहनगर - सनवाड>>कुकिंग कन्वर्जन राशि उपलब्ध करवाने की मांग 
फतहनगर - सनवाड

कुकिंग कन्वर्जन राशि उपलब्ध करवाने की मांग 

फतहनगर। मावली ब्लॉक के मावली व खेमली क्षेत्र के समस्त विद्यालयों में पिछले चार माह से कुकिंग कन्वर्जन राशि जमा नहीं होने से मिड-डे मील व्यवस्था प्रभावित हो रही है। सरकार द्वारा नियमित रूप से जारी की जाने वाली यह राशि न मिल पाने के कारण विद्यालयों में मिड-डे मील बनाने की जिम्मेदारी निभा रहे शिक्षकों को गंभीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। हालात यह हैं कि भोजन व्यवस्था सुचारू रखने के लिए शिक्षक अपनी जेब से भुगतान कर बाजार से आवश्यक सामग्री खरीदने को मजबूर हैं।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के जिला उपाध्यक्ष (प्रा.शि.) योगेश जैन ने प्रशासन से जल्द से जल्द लंबित कुकिंग कन्वर्जन राशि विद्यालयों को उपलब्ध कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि चार माह से राशि जारी न होना न केवल सरकारी प्रक्रिया में लापरवाही को दर्शाता है, बल्कि इससे मिड-डे मील जैसी संवेदनशील योजना प्रभावित हो रही है, जिसका सीधा असर बच्चों के पोषण और शिक्षा पर पड़ता है।

जैन ने जिला शिक्षा अधिकारियों से इस मामले को प्राथमिकता से निपटाने, लंबित भुगतान तुरंत जारी करने और भविष्य में ऐसी स्थिति न बनने देने के लिए मजबूत वित्तीय प्रणाली सुनिश्चित करने की मांग की। स्थानीय शिक्षकों ने भी उम्मीद जताई कि प्रशासन जल्द कार्रवाई करेगा ताकि मिड-डे मील व्यवस्था पूर्ववत सुचारू रूप से चल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!