
फतहनगर। उपखंड क्षेत्र मावली के उदाखेड़ा में शुक्रवार को
कृषि विभाग द्वारा एक दिवसीय किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। अतिरिक्त निदेशक कृषि (विस्तार) खण्ड -उदयपुर निरंजनसिंह राठौड़ द्वारा किसानों को फसलों की स्थिति और कृषि संबंधी सेक्टर के किसानों से वार्ता की एवं आत्मा परियोजना निदेशक डॉ राजेश्वरी राणावत द्वारा आत्मा की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई तथा कृषि अधिकारी सुश्री रितिका हाड़ा द्वारा किसानों को टिकाऊपन खेती एवं जैविक खेती के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही शोभालाल जाट कृषि विशेषज्ञ द्वारा जैविक खेती वर्मी कंपोस्ट की जानकारी एवं सहायक कृषि अधिकारी जमनाशंकर मेनारिया द्वारा फसलों में लगने वाले कीट बीमारी की जानकारी दी गई। प्रगतिशील कृषक मित्र ललित सिंह भाटी द्वारा वर्मी कंपोस्ट बनाने की विधि एवं विस्तृत जानकारी दी गई। सहायक कृषि अधिकारी बद्रीलाल मेनारिया द्वारा परंपरागत कृषि विकास योजना तथा बीज उपचार विधि की जानकारी एवं प्रगतिशील कृषक गोपाल लाल माली को कृषक पुरस्कार प्रमाण पत्र भी दिया गया। वरिष्ठ कृषि पर्यवेक्षक राधेश्याम रेगर द्वारा विभागीय योजनाओं,अनुदान की विस्तृत जानकारी के साथ किसानों का स्वागत एवं सेक्टर भ्रमण की जानकारी दी गई।
