Home>>फतहनगर - सनवाड>>किया अभिषेक,निकाली रथ यात्रा
फतहनगर - सनवाड

किया अभिषेक,निकाली रथ यात्रा

फतहनगर।  दिगंबर जैन समाज द्वारा शनिवार को आदिनाथ जैन मंदिर में ब्रह्मचर्य धर्म की पूजा एवं अभिषेक किया गया। आज दिन की बोली श्रीमती मोहनी देवी द्वारा ली गई। इसके बाद रथ यात्रा निकाली गई जिसमें भगवान को विराजमान कर बाजार में भ्रमण कराया गया। श्रीजी का बालाजी मंदिर जाकर बावड़ी से कलश भर कर लाया गया तथा मंदिर में कलश का अभिषेक किया गया। बाद में पंडित का स्वागत किया गया। संगीत कलाकार का भी स्वागत किया गया। इसके पश्चात भगवान की माला की बोली लगाई जिसमें  अशोक कुमार छाबड़ा के छूटी जहाँ छाबड़ा के घर जाकर समापन समारोह का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में पुरुष श्वेत वस्त्र में तथा महिलाएं केसरिया परिधान में शामिल हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!