Home>>फतहनगर - सनवाड>>कपासन विधानसभा क्षेत्र में विकास की ऐतिहासिक सौगातें
फतहनगर - सनवाड

कपासन विधानसभा क्षेत्र में विकास की ऐतिहासिक सौगातें

कपासन। मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा द्वारा प्रस्तुत बजट में कपासन विधानसभा क्षेत्र के लिए अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएँ की गई हैं। इन स्वीकृत कार्यों से क्षेत्र में सड़क, बिजली, सिंचाई, खेल एवं पशु चिकित्सा सुविधाओं को नई मजबूती मिलेगी।

विधायक अर्जुन लाल जीनगर ने इस अवसर मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा एवं उपमुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट कपासन के सर्वांगीण विकास को नई गति देगा।

▪️ राशमी एवं माण्डल क्षेत्र में मेजा फीडर नवीनीकरण कार्य (चित्तौड़गढ़-भीलवाड़ा) – ₹74 करोड़ 11 लाख
▪️ मातृकुंडिया बांध के रिसाव एवं जल निकास प्रणाली के सुदृढ़ीकरण/नवीनीकरण कार्य (भीलवाड़ा) – ₹18 करोड़ 89 लाख
▪️ गाडरी खेड़ा (सतपुड़ा) से सिंहपुर वाया कंथारिया, नेतावल महाराज, बैंजनाथिया, छापरी तक सड़क (19 किमी.) – चित्तौड़गढ़ – ₹40 करोड़
▪️ दुर्गा माता मंदिर से आकोला वाया बबराणा, सांवता, गाडरीयावास आकोला (12 किमी.) (कपासन – चित्तौड़गढ़) – ₹15 करोड़
▪️ आकोला नगर पालिका में आधुनिक खेल स्टेडियम का निर्माण
▪️ नवीन 33 केवी जीएसएस – पिपलवास, लसाडिया कला,
▪️ पावली में नवीन पशु चिकित्सा संस्थान की स्थापना
इन सभी विकास कार्यों से क्षेत्र में सड़क, सिंचाई, विद्युत एवं खेल अधोसंरचना को मजबूती मिलेगी। किसानों, युवाओं एवं आमजन को सीधा लाभ प्राप्त होगा तथा क्षेत्र के समग्र विकास को नई दिशा मिलेगी।

विधायक अर्जुन लाल जीनगर ने कहा कि “विकसित राजस्थान @2047” के संकल्प को साकार करने हेतु वे सदैव प्रतिबद्ध हैं और कपासन के विकास की यह यात्रा निरंतर जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!