Home>>फतहनगर - सनवाड>>उदयपुर-मैसूर हमसफर का मावली ठहराव,मावली वासियों ने किया स्वागत
फतहनगर - सनवाड

उदयपुर-मैसूर हमसफर का मावली ठहराव,मावली वासियों ने किया स्वागत

मावली। मावली रेलवे स्टेशन पर आज उदयपुर -मैसूर- उदयपुर हमसफर ट्रेन का प्रथम बार ठहराव होने पर सभी विधानसभा वासियों ने आभार प्रकट किया। ट्रेन के स्टाफ का माला और उपराना से स्वागत किया। भाजपा नेता रोशन सुथार ने बताया कि सांसद, संसद याचिका समिति के चेयरमैन और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सीपी जी जोशी के अथक प्रयास से इस ट्रेन का मावली स्टेशन पर दो मिनिट का ठहराव किया गया। इस ट्रेन के यहां ठहरने से आसपास के ग्रामीण इलाकों के निवासियों को यातायात में काफी सुविधा मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!