Home>>फतहनगर - सनवाड>>आशा गाडरी ने जीता कांस्य पदक  
फतहनगर - सनवाड

आशा गाडरी ने जीता कांस्य पदक  

फतहनगर। भारतीय खेल प्राधिकरण, भारतीय जूडो महासंघ एवं राजस्थान राज्य जूडो संघ के तत्वावधान में जिला जूडो संघ उदयपुर द्वारा आयोजित खेलो इंडिया ट्रायल में भावली निवासी आशा गाडरी ने सीनियर वर्ग 63 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया। आशा गाडरी के पिता हीरालाल गाडरी किसान है। आशा गाडरी मावली उपखण्ड के रा.उ.मा.वि.लोपड़ा की कक्षा 12 की छात्रा है एवं उसने कोच तुलसीराम गायरी के निर्देशन में इस खेल की तैयारी की हैं। यह जानकारी विद्यालय के प्रधानाचार्य किशोर सिंह चुण्डावत ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!