Home>>फतहनगर - सनवाड>>आधी रात बदला मौसम, कपासन इलाके में झमाझम बारिश का चला दौर
फतहनगर - सनवाड

आधी रात बदला मौसम, कपासन इलाके में झमाझम बारिश का चला दौर

फतहनगर। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में उठे चक्रवात के कारण फतहनगर में आधी रात से मौसम बदला। रात में कई जगह बारिश हुई, और सुबह से बादल छाए रहे। रात से शुरू हुई रिमझिम बारिश ने सुबह ठंडक बढ़ा दी, ठंडी हवाओं के साथ बूंदाबांदी हुई।

मौसम विभाग ने उदयपुर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मावली के अनेक गांवों में सुबह 3 बजे से तेज बारिश शुरू हुई, जिससे सड़कों और खेतों में पानी भर गया। कटी हुई फसलें भीग गईं। सुबह 9 बजे तक रिमझिम बारिश जारी रही।

किसानों ने बताया कि मक्का और ज्वार की फसलें बारिश से प्रभावित हुईं। मौसम विभाग ने उदयपुर संभाग के डूंगरपुर, प्रतापगढ़, और चित्तौड़गढ़ में भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

किसानों ने बताया कि तेज बारिश से मक्का, ज्वार की फसलें काटने के बाद खेतों में रखी हुई थी। मौसम विभाग ने उदयपुर संभाग मुख्यालय के अलावा, संभाग के डूंगरपुर, प्रतापगढ़ और चित्तौड़गढ़ जिले में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी कर रखा है। सुबह कपासन तथा आसपास के क्षेत्र में झमाझम बारिश का दौर चला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!