Home>>फतहनगर - सनवाड>>स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल में नए प्रवेश के लिए आवेदन शुरू
फतहनगर - सनवाड

स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल में नए प्रवेश के लिए आवेदन शुरू

मावली। स्वामी विवेकानंद मॉडल

स्कूल मावली में सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 1 से 9 तक नवीन प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गई है। राजस्थान स्कूल शिक्षा परिशद जयपुर की ओर से संचालित यह क्षेत्र का एकमात्र सीबीएसई अंग्रेजी माध्यम सरकारी विद्यालय है। विद्यालय प्रशासन के अनुसार कक्षा 1 में 40 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा, जबकि कक्षा 2 से 9 तक रिक्त सीटों पर प्रवेश होंगे। इच्छुक अभिभावक 6 मार्च से 16 मार्च तक रजिस्ट्रेशन फॉर्म विद्यालय से प्राप्त कर 16 मार्च दोपहर 2 बजे तक जमा करा सकेंगे। कक्षा 1 से 8 तक चयन सूची 19 मार्च को जारी होगी, जबकि अधिक आवेदन होने पर 23 मार्च को लॉटरी निकाली जाएगी। कक्षा 9 के लिए प्रवेश परीक्षा होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!