फतहनगर। महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय सनवाड़ में भामाशाह एवं जनसहयोग से चल रहे निर्माण एवं विकास कार्य में स्वैच्छिक योगदान की दिशा में विद्यालय परिवार ने स्वप्रेरणा से आर्थिक सहयोग प्रदान करने की पहल की है।
विद्यालय परिवार द्वारा 184300 रूपए का सहयोग एवं सेवानिवृत्त स्टाफ द्वारा 121000 रूपए का सहयोग दिया गया। पीटीए अध्यक्ष पारसमल तातेड़ एवं निर्माण समिति के कोषाध्यक्ष पुष्पेन्द्र कुमार बड़ालमिया को समग्र राशि 305300 सुपुर्द की गई। संस्था प्रधान भानसिंह राव ने समस्त भामाशाहों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया।
