Home>>फतहनगर - सनवाड>>सीबीईओ कार्यालय परिसर में किया पौधारोपण
फतहनगर - सनवाड

सीबीईओ कार्यालय परिसर में किया पौधारोपण

फतहनगर। शिक्षा विभाग के मावली ब्लॉक कार्यालय परिसर में गुरूवार को हरियालो राजस्थान के तहत पपौधारोपण किया गया। प्रत्येक कर्मचारी/ अधिकारी को सरकारी आदेशानुसार पंद्रह- पंद्रह पौधे लक्ष्य अनुरूप आवंटित किये गए। बुधवार को मानसिंह जी की बावड़ी स्थित पौधशाला से करंज, शिशम, सीताफल, बिल पत्र, मऊड़ा, कैसियाशयाम, अमलतास, पारस पीपल, मोगरा, अमरूद, आवंला, मीठानीम, गुलेल आदि के पौधे लाये गए। पौधारोपण  के समय मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार सुथार, एसीबीईओ प्रथम प्रकाश चंद्र चौधरी, सहायक लेखाधिकारी आशीष कुमावत, संदर्भ व्यक्ति सोहन लाल बुनकर, चुन्नीलाल अहीर, सतीश कुमार झा, गौरव त्रिवेदी, पवन नागौरी, शंकर लाल जाट, दिनेश वैष्णव,अरूण मेघवाल, सुरेश देशबंधु, कैलाश प्रजापत, महेश विजयवर्गीय, रामनरेश विजयवर्गीय, कमल सिंह, दिपक सैन, शंकर लाल, सरसी बाई सहित कार्यालय स्टाफ उपस्थित रहे । उपस्थित कर्मचारी अधिकारियों ने जियो टेग कर पौधारोपण को  ऑनलाइन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!