
मावली।
राज्य के समस्त राजकीय विद्यालयों में सामुदायिक मुखियाओं के प्रतिवर्ष समग्र शिक्षा द्वारा दो दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण आयोजित किये जाते हैं।
पंचायत एवं शहरी स्तर के सभी पीईईओ/ यूसीईईओ को केआरपी प्रशिक्षण दिया गया ।
ओम प्रकाश खटीक वरिष्ठ अध्यापक चीरवा एवं दर्शन मेनारिया व्याख्याता महात्मा गॉंधी विद्यालय खेरोदा ने मावली ब्लॉक एवं खेमली ब्लॉक के समस्त पीईईओ/ यूसीईईओ को एक दिवसीय संयुक्त प्रशिक्षण दिया।
महात्मा गॉंधी विद्यालय मावली गाँव में प्रशिक्षण सीबीईओ- मावली सुख लाल गुर्जर के निर्देशन में राष्ट्र गीत से प्रारंभ हुआ व राष्ट्र गान के साथ सम्पन्न हुआ ।
प्रशिक्षण में पंजियन एवं सामग्री वितरण सम्बंधित व्यवस्था व्याख्याता जगदीश चंद्र सिंघल ने संभाली, प्रोजेक्टर संचालन के लिए कंप्यूटर ऑपरेटर शंकर लाल ने किया।
दक्ष प्रशिक्षकों ने सामुदायिक गतिशीलता की अवधारणा, नामांकन, ठहराव, एवं उपस्थिति
सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम, नि: शुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिकार अधिनियम 2009 एवं राज्य नियम 2011,
सुरक्षा को समझे -अभिभावक शिक्षक वार्तालाप, बाल संरक्षण, जेण्डर, सुप्रबंधन को जाने, हमारा विद्यालय, स्वच्छ विद्यालय, एक श्रेष्ठ एसएमसी के संकेत, एसएमसी/ एसडीएमसी के कर्तव्य एवं भूमिका, विद्यालय योजना निर्माण में ध्यान रखने योग्य बिन्दु, भौतिक विकास हेतु मानक एवं मानदंड, शैक्षिक उपलब्धि, मीड डे मील, जन सहयोग।
समग्र शिक्षा के अन्तर्गत प्राप्त अनुदान, वित्तीय नियम एवं लेखा प्रक्रिया,
समग्र शिक्षा के अंतर्गत संचालित कार्य- ज्ञान संकल्प पॉर्टल, पूर्व छात्र- छात्रा और दानदाताओं का सम्मेलन, पीएम श्री योजना, आंगनबाड़ी समन्वयन/ पूर्व प्राथमिक शिक्षा, शाला जल स्वच्छता एवं शिक्षा कार्यक्रम, एसआईक्यू, शाला संबंलन, एफएलएन, समावेश शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा, मॉडल स्कूल योजना, विद्यालयों की स्टार रैंकिंग, जैण्डर, आईसीटी योजना, पीएसपी एवं आरटीआई, नि: शुल्क यूनिफॉर्म, शाला दर्पण पॉर्टल, राष्ट्रीय आविष्कार अभियान, प्रार्थना एवं गीत आदि मॉड्यूल में नवाचारों जैसे डिजिटल टूल्स का उपयोग, समावेशी शिक्षण विधियाँ, स्थानीय संसाधनों का नवाचारी उपयोग के बारे में विस्तार से समझाया गया।
मावली ब्लॉक एवं खेमली ब्लॉक के सभी पीईईओ /यूसीईईओ, ब्लॉक कार्यालय समग्र शिक्षा मावली के स्टाफ की उपस्थिति रही ।
संदर्भ व्यक्ति सोहन लाल बुनकर, पंकज जोशी, चुन्नी लाल अहीर, दिपक सैन सहित 60 संभागी उपस्थित रहे।
