Home>>फतहनगर - सनवाड>>सकल जैन समाज नवयुवक मंडल की नवीन कार्यकारिणी गठित,राहुल कटारिया अध्यक्ष एवं अजय तातेड़ बने सचिव
फतहनगर - सनवाड

सकल जैन समाज नवयुवक मंडल की नवीन कार्यकारिणी गठित,राहुल कटारिया अध्यक्ष एवं अजय तातेड़ बने सचिव

 
 फतहनगर। श्री सकल जैन समाज नवयुवक मंडल, फतहनगर की नई कार्यकारिणी के चुनाव के लिए श्री सिद्ध बालाजी मंदिर प्रांगण,फतेहनगर में कल्याणसिंह पोखरणा की अध्यक्षता में एवं समाज के वरिष्ठ जन जैनेंद्र जैन, अशोक कटारिया, कनक बाफ़ना, संपत बापना, चेतन खाब्या,  दिनेश सामर, अशोक छाबड़ा, रमेश मारू की उपस्थिति में मंडल के पूर्व अध्यक्ष हिमांशु छाबड़ा द्वारा आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया एवं सर्व सम्मति से अध्यक्ष पद के लिए राहुल कटारिया एवं सचिव पद के लिए अजय तातेड को चुना गया। कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद के लिए नितिन बाफना व  दीपेश आचलिया, कोषाध्यक्ष रोहित कटारिया, सह कोषाध्यक्ष शैलेश धर्मावत,  शुभम सेठ, मंत्री  मीत कावड़िया, सूरज बाफ़ना, सह मंत्री धर्मेश सांखला,  गौरव सेठ, खेल मंत्री वैभव पीपाड़ा, विनय जैन,  अक्षय परमार,प्रचार मंत्री हर्ष गोखरू, अक्षय कोठारी, हर्ष  पीपाड़ा, मीडिया प्रभारी जितेंद्र जैन, प्रशांत डांगी, अंकुश दुग्गड को सर्व सम्मति से चुना गया एवं आगामी महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव को मनाने पर चर्चा की गई।


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!