
फतहनगर। समीपवर्ती चंगेड़ी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को बोर्ड परीक्षार्थियों का शुभकामना समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था प्रधान मोहनलाल स्वर्णकार ने की। उप प्रधानाचार्य श्रीमती खुशनुमा बानो, व्याख्याता श्रीमती संतोष स्वामी मंचासीन थे। खुशनुमा बानो, संतोष स्वामी, हिमांशु वैष्णव आदि ने 10वीं एवं 12वीं कक्षा के बोर्ड परीक्षार्थियों को अच्छे अंक प्राप्त करने के टिप्स बताएं। बालिकाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। अपने अनुभव शेयर किए। इस अवसर पर बोर्ड परीक्षार्थियों का मुंह मीठा करवाते हुए उनका ऊपरने द्वारा स्वागत किया गया।

परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्रों का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती मधु मंडोवरा ने किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक प्रभु लाल रेगर, मधुबाला चाष्टा,श्रीमती आमना खातून, कर्णसिंह राणावत, संजय कुमार यादव, रतन टाक, शंकरलाल चावड़ा,भगवतीलाल चपलोत,भंवरलाल तेली,श्रीमती रुक्मण विश्नोई,पूजा चौधरी, महिमापाल,प्रियंका, नीलम विजयवर्गीय,श्रीमती मधु सेन,श्रीमती जयन्ती सेठिया सहित विद्यालय स्टाफ एवं बच्चों की उपस्थिति रही।
